{"_id":"594c15544f1c1b01218b4656","slug":"21498158420-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक के खिलाफ केस दर्ज
- अद्दपुर गांव में खड़ंजा लगाने के नाम पर चार लाख रुपये डकारने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के अद्दूमऊ में खड़ंजा लगाने के नाम पर किए गए खेल के मामले में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) अरुण सिंह का कहना है कि गांव में हुए अन्य कार्यों की भी जांच कराई जाएगी। विकास कार्यों में किसी तरह का घपला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अद्दूमऊ गांव में खड़ंजा लगवाया जाना था। खड़ंजा नहीं लगवाया गया और लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये डकार लिए गए। डीसी मनरेगा अनिल कुमार ने बुधवार को गांव पहुंचकर इसकी जांच की तो खड़ंजा बनाने के नाम पर की गई लूटखसोट का खुलासा हो गया। डीसी मनरेगा ने कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) अरुण सिंह को ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य व ग्राम रोजगार सेवक अनिल कुमार मौर्य व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। देर शाम मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। नसीराबाद थानेदार बृजमोहन का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि गांव में हुए अन्य विकास कार्यों की जांच कराई जा रही है।