फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   21 villages to be connected by paved roads

Raebareli News: पक्की सड़क से जुड़ेंगे 21 गांव

Wed, 26 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
21 villages to be connected by paved roads
रायबरेली। ग्रामीण विकास योजना के तहत 21 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। अभी इन गांवों तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता या फिर खड़ंजा लगा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजी गई कार्ययोजना को शासन से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इन गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम शुरू कराया जाएगा। सड़काें के बनने से करीब 10 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


योजना के तहत उन गांवों को चिह्नित किया गया है, जिन गांवों में अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है। इनमें किसी गांव की आबादी 250 है, तो कहीं पर 400 लोग निवास करते हैं। पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में होती है।
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरे महादेवन, पूरे मखनिया, पूरे बनिया का पुरवा, पूरे टाॅय से भदोखर, पूरे गड़रियन, सलोन में रोखा से पूरे देवीदीन, लोनार से पूरे शिवगुलाम, लखनपुर से नूरुदुदीनपुर और ऊंचाहार में जगतपुर-खरौली गंगा घाट होते पूरे निदान, पूरे कलंदर, मुरारमऊ, रसूलपुर से गोड़िया ताली आदि गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।

ग्रामीण बोले, आवागमन होगा सुगम

पूरे महादेवन गांव के रामशंकर, विनय रावत, रोखा के विकास साहू ने बताया कि गांव पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होती थी। बरसात में गांव तक चार पहिया वाहन भी नहीं पहुंच पाते। पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed