फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   21 people became Mahadani by donating blood

रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी

Fri, 02 Oct 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
21 people became Mahadani by donating blood
रायबरेली में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना महामारी के बीच भी लोगों में स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर गुरुवार को रक्तदान करने का जबरदस्त उत्साह था। लोग बिना डरे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर महादानी बने। इस दौरान हर कोई पहले रक्तदान करने के लिए आतुर दिखा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में दोपहर दो बजे तक 26 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने फीता काटकर ने किया। रक्तदान करने वाले महादानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। सभी वर्ग के लोग खासतौर पर युवा वर्ग को समाजसेवा के लिए बढ़कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना कहर में भी जिस तरह रक्तदान के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया, वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स कमलेश ने कहा कि हर किसी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के मेडिकल अफसर डॉ. दीपेंद्र सिंह और परामर्शदाता राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 26 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के स्टाफ सुनील कुमार यादव, विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र, संजय ने सहयोग किया। डीह ब्लॉक क्षेत्र के बीरगंज बाजार निवासी एवं मेडिकल व्यवसायी राम प्रकाश मौर्य ने जिला अस्पताल पहुंचकर 35वीं बार रक्तदान किया।
उनका कहना है कि रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है। हर साल अमर उजाला की तरफ से लगाया जा रहा रक्तदान शिविर एक अच्छा कदम है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के अजमतउल्लागंज के रहने वाले एवं भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग में तैनात शिक्षक प्रमोद कुमार यादव ने 19वीं बार रक्तदान किया। प्रमोद कहते हैं कि रक्तदान करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। यह पुण्य का कार्य है। हर किसी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
शहर क्षेत्र के बैरमपुर के रहने वाले विपिन पटेल ने पहली बार रक्तदान किया। विपिन ने कहा कि रक्तदान करने से पहले कुछ हिचक थी, लेकिन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। रक्तदान करके अच्छा लग रहा है।
शहर क्षेत्र के कैलाशपुरी के रहने वाले शिवांश और सेमरपहा लालगंज के रहने वाले विनय कुमार ने दूसरी बार रक्तदान किया। उनका कहना है कि अमर उजाला का रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कदम है।
पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही उमेश कुमार ने रक्तदान करने में जज्बा दिखाया। ड्यूटी से पहले उमेश कुुमार रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। उमेश का कहना है कि उनके मन में हमेशा दूसरों की मदद करने की बात आती है।
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। ऐसा करने से किसी की जान बच जाएगी। रक्तदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर के दौरान सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौधरी भी मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अमर उजाला जिस तरह रक्तदान करके लोगों को खून मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है, वह सराहनीय कदम है। आगे भी इस तरह के शिविर लगते रहे, ताकि इसका फायदा लोगों को मिलता रहे। लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

इन्होंने किया रक्तदान
फुरकाज अहमद, जितेंद्र, शिवकरन, अंकित, राकेश, विवेक कुमार चौधरी, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, मुनव्वर, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सर्वेश कुमार यादव, सर्वेश कुमार यादव, विष्णु कुमार मौर्या, शिवांश, विनय कुमार, प्रमोद कुमार यादव, राम प्रकाश मौर्या, मनीष मौर्या, विपिन पटेल, शिवचंद्र, सुमित कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश, विनोद कश्यप, शाहरुख, विपिन कुमार, राहुल कुमार, गीता सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed