{"_id":"5c67029abdec225567680614","slug":"201550254746-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डॉक्टर समेत 33 लोगों का स्टाफ मिला, महिलाओं को मिलेगा हाईटेक इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डॉक्टर समेत 33 लोगों का स्टाफ मिला, महिलाओं को मिलेगा हाईटेक इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सौ बेड के पांच मंजिला महिला अस्पताल को शुरू कराने की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैटरनिटी विंग को चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही 33 कर्मियों का स्टाफ मिल गया है। करीब 20 करोड़ रुपये के उपकरणों की मांग की गई है। जल्द ही उपकरणों के आने के बाद महिलाओं को बेहतर इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
जिला अस्पताल परिसर में 20 करोड़ की लागत से पांच मंजिला मैटरनिटी विंग का निर्माण कराया गया है। भवन के निर्माण का काम छह महीने पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन सरकार ने अब तक उसे आरंभ नहीं कराया है। इस अस्पताल में महिलाओं को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलनी है। मैटरनिटी विंग के स्टाफ के लिए शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो बाल रोग विशेषज्ञ और दो स्त्री रोग विशेषज्ञ मिले हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी स्टाफ भी मिल गया है। शासन से मिले चिकित्सकों समेत 33 कर्मियों के साथ ही जिला महिला अस्पताल का पूरा स्टाफ भी काम करेगा। इस अस्पताल के शुरू होने के बाद महिलाओं को जिला स्तर पर बेहतर इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
मैटरनिटी विंग को अब तक मिला स्टाफ
पद संख्या
बाल रोग विशेषज्ञ 02
स्त्री रोग विशेषज्ञ 02
स्टाफ नर्स व अन्य 22
लैब टेक्नीशियन 04
ओटी टेक्नीशियन 02
पैथालॉजिस्ट 01
कुल 33
इनसेट
इन उपकरणों व संसाधनों की चल रही खरीद
उपकरण का नाम संख्या
एलईडी टीवी (वेटिंग एरिया के लिए) 02
डीवीडी 02
ओपीडी व वार्ड टेबल 05
पांच सीटर कुर्सियां 10
इनवर्टर 04
अटेंडेंट टेबल 100
फायर सिस्टम 35
वेटिंग मशीन 05
आक्सीजन ट्रॉली 10
कंप्यूटर सेट 10
वर्जन
पांच मंजिला मैटरनिटी विंग के लिए शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टाफ उपलब्ध कराया गया है। शासन स्तर से बजट मिलने के बाद उपकरणों की खरीद कराई जा रही है। जल्द ही उपकरणों के आने के बाद विंग को शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. रेनू वर्मा, सीएमएस जिला महिला अस्पताल