{"_id":"5c27c21dbdec2256dd10619f","slug":"201546109469-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकला छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रिसाली का पुरवा गांव निवासी एक छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर सात लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किए।
होश आने पर छात्र मौका देकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला। छात्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रिसाली का पुरवा मजरे उतरागौरी गांव निवासी रितेश कुमार पुत्र भगवानदीन ने बताया कि वह चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रहा था। वह डिहवा गांव के निकट नित्यक्रिया करने लगा।
तभी पीछे से आए चार लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। चारों लोगों व चार पहिया वाहन में पहले से बैठे तीन लोग उसे कानपुर की ओर ले जाने लगे।
अपहरणकर्ताओं ने मुबारकपुर गांव के निकट गाड़ी रोकी और बाहर निकलकर बातचीत करने लगे। तभी उसे होश आ गया और वह अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर गाड़ी से भागने लगा। अपहरणकर्ताओं ने उसका पीछा किया। लेकिन वह एक अरहर के खेत में जाकर छिप गया।
विज्ञापन
छात्र ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के वापस जाने के बाद वह किसी तरह सरेनी थाना क्षेत्र के गौतमनखेड़ा निवासिनी अपनी बहन के घर पहुंचा और आपबीती बताई। सूचना पर परिवारीजन उसे घर ले आए। छात्र ने तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर पड़ताल की जाएगी।