फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नए शिक्षकों की भर्ती के लिए डायट में काउंसलिंग शुरू

नए शिक्षकों की भर्ती के लिए डायट में काउंसलिंग शुरू

Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नए शिक्षकों की भर्ती के लिए डायट में काउंसलिंग शुरू
रायबरेली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 41,566 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए शनिवार को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन



पहला दिन होने की वजह से अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक रही, जिससे गहमागहमी भी ज्यादा दिखी। काउंसलिंग के लिए डायट पहुंच चुके अभ्यर्थियों को वापस न लौटना पड़े, इसके लिए शाम 7.30 बजे तक काउंसलिंग कराई गई। जो अभ्यर्थी बाकी रह गए हैं, उन्हें रविवार को भी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन



भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले को 416 सीटें मिली थीं, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण यहां सिर्फ 411 अभ्यर्थी आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनमें सामान्य वर्ग के 121, अन्य पिछड़ा वर्ग के 156, अनुसूचित जाति-जनजाति के 116 और विशेष आरक्षित वर्ग के 18 अभ्यर्थी शामिल हैं।


सुबह 11 बजे से शाम 7.30 बजे तक 310 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लेकर अपने अभिलेख जमा कराए और उनका परीक्षण कराया।


हर वर्ग के लिए दो-दो बीईओ की निगरानी में अलग-अलग काउंटर बनाए गए। साथ ही शिकायत निवारण के लिए भी काउंटर बना। अभी 101 अभ्यर्थी बाकी रह गए हैं, जिन्हें रविवार को काउंसलिंग में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed