{"_id":"5b8598c842c792465864471c","slug":"201535482056-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्त्री रोग स्पेशलिस्ट व अल्ट्रासाउंड का सुविधा जल्द-जगतराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्त्री रोग स्पेशलिस्ट व अल्ट्रासाउंड का सुविधा जल्द-जगतराव
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। मंगलवार को एम्स पहुंचे पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराव ने कहा कि एक सप्ताह में महिलाओं से जुड़े रोगों का भी इलाज मिल सकेगा।
साथ ही रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जा रही है, जल्द ही अल्ट्रासाउंड भी शुरू होगा। स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द स्टाफ बढ़ाया जाएगा।
ओपीडी में आने वाली समस्याओं व कमियों का पता लगाकर उन्हें दूर कराया जाएगा। उन्होंने करीब दो घंटे तक यहां कमियाें को खंगाला। साथ ही सुधार की गुंजाइशाें की थाह ली।
एम्स में ओपीडी व स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी पीजीआई चंडीगढ़ को दी गई है। ओपीडी शुरू होने के बाद मंगलवार को पहली बार पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराव यहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी ओपीडी कक्षों में पहुंचकर डॉक्टरों से मुलाकात की। डॉक्टरों ने ओपीडी में आने वाली समस्याओं के बारे में उन्हें बताया।
निदेशक ने समस्याओं को लिखकर देने के लिए कहा। उन्हाेेंने प्रयोगशाला, पंजीयन काउंटर का भी जायजा लिया। पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्स के अधिकारियों को ओपीडी की बेहतरी के लिए सुधार के निर्देश भी दिए।