फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मिल एरिया क्षेत्र के रजवापुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

मिल एरिया क्षेत्र के रजवापुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया क्षेत्र के रजवापुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष
घर में घुसकर बुजुर्ग को पीटकर मार डाला, पत्नी को किया अधमरा
विज्ञापन


रायबरेली-अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव में सोमवार की रात खूनी संघर्ष हो गया। घर में घुसकर एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी को अधमरा कर दिया गया।

मृतक पक्ष की तरफ से युवक को गोली मारने के बाद दोनों पक्षों में नफरत भड़की। सूचना पर कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


घायल मृतक की पत्नी और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने 49 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रजवापुर गांव निवासी रामपाल पुत्र माताप्रसाद और संतू पुत्र लक्ष्मण प्रसाद के बीच काफी अरसे से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को रामपाल की पत्नी की घर पर तेरहवीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि संतू का बेटा भरतलाल विवादित जमीन पर दीवार बना रहा था। इसी दौरान लोगों ने संतू की बनाई गई दीवार को गिरा दिया था।

इस पर संतू के बेटे भारत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली गांव के ही शेखर (18) पुत्र शिवशंकर तिवारी के बाएं हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

शेखर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इससे लोग आक्रोशित हो गए।

इसके बाद विपक्षियों ने संतू के घर पर धावा बोल दिया। संतू व उसके परिवार के लोगों ने जान बचाने के लिए घर का दरवाजा बंद कर लिया।

लेकिन हमलावरों ने कुल्हाड़ी से दरवाजा काट दिया और घर में घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमला कर संतू (75) की हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी शीतला (72) को घायल कर दिया गया।


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शीतला का इलाज चल रहा है। वहीं मर्डर की सूचना पाकर मिल एरिया समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

गांव में तनाव के चलते कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। मिल एरिया थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मृतक पक्ष की तहरीर पर रामपाल, बिंदादीन, चंद्रभान, दुर्गेश, सुरेश, शिवशंकर तिवारी आदि नौै लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed