फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सरेनी क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे पहुरी गांव में घटना से हड़कंप

सरेनी क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे पहुरी गांव में घटना से हड़कंप

Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सरेनी क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे पहुरी गांव में घटना से हड़कंप
दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन


सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे पहुरी गांव में मंगलवार रात दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

युवती बांदा जिले की रहने वाली थी। दोनों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दंपती की मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


बांदा जिले के मदोहा की रहने वाली रेखा (28) की शादी दो साल पहले सरेनी के पूरे कुम्हारन मजरे पहुरी गांव निवासी आशीष उर्फ अमित (35) के साथ हुई थी।

अमित की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दंपती बच्चों समेत घर पर अलग रहते थे। रात में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित की मां गायत्री के मुताबिक रात में दरवाजा खुला था। आवाज देने पर कोई बोल नहंीं रहा था। घर पहुंची तो बेटे व बहू बेहोशी की हालत में पड़े थे।

उन्हें सीएचसी और फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसओ सुधीर चंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिवारीजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। एसओ का कहना है कि दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed