फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतोें के वोटरों में दिखा जोश

एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतोें के वोटरों में दिखा जोश

Thu, 30 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतोें के वोटरों में दिखा जोश
लोकतंत्र के महापर्व पर सबने की भागीदारी
विज्ञापन

रायबरेली। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में हुए मतदान में वोटरों में गजब का उत्साह दिखा। लोकतंत्र के महापर्व पर सबने भागीदारी की। सुबह से ही बूथों की तरफ वोटरों की चहलकदमी शुरू हो गई, जो शाम पांच बजे तक रही। बूथों के बाहर निकल रहे वोटरों का चेहरा खुशी से लबरेज था। खास बात ये थी कि खुद के साथ कई ऐसे वोटर रहे, जो पड़ोसियों को लेकर केंद्रों पर पहुंचे और वोट डाला। महिलाएं, बुजुर्ग, निशक्तों में मतदान को लेकर उत्साह का आलम रहा है कि कमोवेश हर बूथ पर वोटरों की लाइनें लगी नजर आई। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद वोटरों में निराशा नहीं दिखी। मुस्लिम मोहल्लों में भी चहल-पहल दिखी। खासकर महिलाओं में उत्साह दिखा। नगर पालिका के मुकाबले नगर पंचायतों में वोटरों में ज्यादा उत्साह रहा।
जिले में एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए वैसे तो मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ, लेकिन वोटरों में उत्साह रहा कि वह मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों पर पहुंच गए। नगर पालिका रायबरेली के तहत मतदान केंद्र जीजीआईसी में न्यू विकास नगर के रहने वाले आनंद तिवारी अकेले नहीं, बल्कि पड़ोसियों के साथ वोट डालने पहुंचे थे। राना नगर के विपिन कुमार अपने पड़ोस के रहने वाले दोस्त अमन, संदीप, राहुल के साथ वोट डालने पहुंचे थे। सभी में मताधिकार को लेकर उत्साह था। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र एफजी कॉलेज में सबसे अधिक 16 बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। क्या महिलाएं, बुजुर्ग, युवक, युवतियां सभी वोट डालने के लिए पहुंचे। घंटों लाइन में खड़ा रहने के बाद भी कदम पीछे नहीं हटे। वोट डालने के बाद घरों को वापस हुए।
विज्ञापन

लाइन में लगी इंदिरा नगर के रहने वाले संतोष गुप्ता, अमन यादव का कहना था कि वोट डालना जरूरी है। इसलिए वोट डालने आए हैं। मालती देवी, मीना तिवारी का भी कहना था कि वोट हमारा अधिकार है। मतदान केंद्र एसजेएस स्कूल में भी वोटरों की लंबी-लंबी वोटरों की लाइनें लगी रही। एक-एक करके लोग वोट डालते रहे और वापस जाते रहे। वोटरों में मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह दिख रहा था। हाथ की अंगुली में लगी स्याही दिखाकर सभी अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। मुस्लिम मोहल्लोें में भी चहल-पहल कम न थी। कहारों का अड्डा, किला बाजार आदि क्षेत्रों में सुबह से ही मुस्लिम महिलाएं कामकाज छोड़कर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वोट डालने पहुंची। सिर्फ नगर पालिका ही नहीं, बल्कि नगर पंचायत महराजगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, परशदेपुर, बछरावां, लालगंज, सलोन, नसीराबाद में भी वोटरों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed