{"_id":"59a462464f1c1bda018b45f6","slug":"201503945286-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर व जौनपुर के खिलाड़ियों का मैच रहा रोमांचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर व जौनपुर के खिलाड़ियों का मैच रहा रोमांचक
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित और मानसी अगले दौर में पहुंचे
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरे दिन 60 मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। सर्वाधिक रोमांचक मुकाबला झांसी की जोड़ी आदित्य राज और दीपक शर्मा एवं सहारनपुर के हिमांशु एवं शुभम् की जोड़ी के बीच रहा। जो 30-29 अंक के साथ निपटा। इसी प्रकार एकल मुकाबले में गोरखपुर के अंकित तिवारी ने जौनपुर के अर्जुन चौहान को कांटे के मुकाबले के दौरान 30-29 से पराजित किया, जबकि महिला एकल में यूपी बीए की मानसी सिंह ने लखनऊ की अनु वर्मा पर 30-05 से आसान जीत दर्ज कराई।
इसी दौरान कुल चार क्वार्टर फ ाइनल मैच खेले गए। इसमें महिला युगल में मेरठ की अनीषा पटेल एवं निधि की जोड़ी ने लखनऊ की आरती पाल एवं सांझ की जोड़ी को 21-15 एवं 22-20 से मात दी। मुरादाबाद की सिमरन चौधरी ने बस्ती की शिवांगी सिंह को तीन सेटों में 21-19, 16-21 एवं 21-15 से पराजित किया। यूपी बीए की समृद्धि सिंह एवं श्रुति मिश्रा की जोड़ी ने मेरठ की अनीषा पटेल एवं निधि सहदेव की जोड़ी को 21-10, 21-11 के सीधे मुकाबले में पराजित किया। जबकि बस्ती की शिवांगी सिंह एवं तनीषा सिंह ने इलाहाबाद की काकुली झा एवं रिचा यादव को 21-18 एवं 22-20 से मात दी। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में गोरखपुर के चीफ रेफ री मदन चरण श्रीवास्तव एवं लखनऊ सांई के कोच देवेंद्र कौशल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विनोद शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन व फाइनल मैच मंगलवार को समारोह के मुख्य अतिथि एवं बैसवारा विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह की देखरेख में होगा।