फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, पोती घायल

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, पोती घायल

Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, पोती घायल
ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, पोती घायल
विज्ञापन

इन्हौंना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन साल की उसकी पोती घायल हो गई। रायबरेली जिले की महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगर निवासी बिंदादीन (50) किसानी करता था। सोमवार सुबह अपनी तीन वर्षीय पोती संध्या के साथ अहोरवाभवानी दर्शन करने जा रहा था। रायबरेली-इन्हौंना मार्ग पर सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज सेमरौता के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बिंदादीन और उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बिंदादीन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

हादसे में महिला की जान गई
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-डलमऊ मार्ग पर हरजू का पुरवा मजरे बहाई गांव के निकट बाइक से गिरी महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मौत हो गई। सलोन के बेवली गांव निवासिनी गुड़िया (30) पत्नी उमेर सोमवार को पति व बच्चों के साथ बाइक से बहाई गांव अपने पिता अकबर के घर जा रही थी। हरजू का पुरवा मजरे बहाई गांव के निकट अचानक बिजली का केबल टूटकर गिरने से बाइक असंतुलित हो गई और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसको सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओर से मेमो आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed