फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शिवगढ़ प्राथमिक स्कूल कुम्हरावां का हाल

शिवगढ़ प्राथमिक स्कूल कुम्हरावां का हाल

Wed, 23 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ प्राथमिक स्कूल कुम्हरावां का हाल
शिक्षकों के लेट आने पर अभिभावकों का हंगामा, खुद लगाई क्लास
विज्ञापन

रायबरेली। शिक्षा व्यवस्था का एक सच बुधवार को शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कुम्हरावां में देखने को मिला। शिक्षकों के लेट पहुंचने पर अभिभावकों ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि खुद क्लास लगाकर बच्चों को एक घंटे तक पढ़ाया। अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय अक्सर देर से खुलता है। बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने नायब तहसीलदार और बीईओ को मौके पर भेजा। दोनों अधिकारियों ने अभिभावकों को शांत कराकर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
प्राथमिक स्कूल कुम्हरावां में सुबह बच्चे बैग लेकर विद्यालय पहुंचे। होते-करते काफी समय बीत गया, लेकिन शिक्षक नहीं पहुंचे। इस पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही वहीं पर बच्चों की क्लास लगाकर उनको पढ़ाना शुरू कर दिया। अभिभावक माता प्रसाद अवस्थी, राम कुमार शुक्ल, रामनाथ, रामफेर, नंगू आदि ने बताया कि विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक का है। लेकिन शिक्षक कभी भी समय से नहीं आते हैं। कभी नौ बजे तो कभी 9.30 बजे विद्यालय आते हैं। कक्षा 1 से 5 तक विद्यालय संचालित है। एक हाल में जमीन पर बैठाकर सभी बच्चों को पढ़ाया जाता है। हंगामे के बाद अभिभावक माता प्रसाद अवस्थी सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने वहां पर कक्षाएं लगाई। बच्चों को विद्यालय के बाहर घास पर ही बैठा दिया गया। उन्हें पढ़ाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा, नायब तहसीलदार कृपाशंकर श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के बारे में छात्रों से जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि अध्यापक देर से विद्यालय आते हैं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार महाराजगंज ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को देने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो विद्यालय में ताला बंदी की जाएगी। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के धरने पर जा रहा हूं
इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि विद्यालय में 117 छात्र नामांकित है। 74 बच्चे पढ़ने आए हैं। स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण अतिरिक्त कक्षा कक्ष में बच्चे बैठाए जाते हैं। सहायक अध्यापक पूनम स्कूल में थी। वह स्वयं संगठन के धरने पर जा रहे हैं। स्कूल में एमडीएम देखने तथा छुट्टी चढ़ाने आया था। समायोजित शिक्षामित्र संजू लगातार धरने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कुम्हरावां में शिक्षकों के लेट आने पर अभिभावकों के हंगामा किए जाने व क्लास लगाने की जानकारी हुई है। बीईओ को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed