{"_id":"5939988f4f1c1b1b478b456b","slug":"201496946831-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, 15 हजार रुपये नहीं दिए तो कर दिया फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, 15 हजार रुपये नहीं दिए तो कर दिया फेल
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
कहा, 15 हजार रुपये नहीं दिए तो कर दिया फेल
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ के छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन की मनमानी से वे बीए प्रथम वर्ष में फेल हो गए हैं। छात्रों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र देकर प्राचार्य, प्रबंधक और परीक्षा इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी अभय सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर, प्रबंधक डॉ. गिरीशचंद्र शुक्ला का कहना है कि कॉपियां कानपुर विश्वविद्यालय की ओर से जांची जाती हैं। छात्रों की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। किसी से कोई रुपये की मांग नहीं की गई है। छात्र अराजकतत्व किस्म के हैं। आए दिन कॉलेज पहुंचकर विवाद करते हैं।
बस्तेपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार मौर्य, गोंदवारा निवासी राहुल मौर्य और पूरे कैथन मजरे मुलिहामऊ गांव के अनूप कुमार समेत अन्य छात्रों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि हम सभी बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। गत परीक्षा बीए प्रथम वर्ष में राजनीतिशास्त्र व समाजशास्त्र विषय थे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से कहा गया कि यदि अच्छे नंबर परीक्षा में चाहते हो तो 15 हजार रुपये दो। इस पर हम सभी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। वैकल्पिक परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर में एक खाने को गोला करना रहता है। हम सभी परीक्षा संपन्न करने के बाद अपने घर चले गए। इसी दौरान कॉपियों में डबल खाने काले कर दिए गए, जिससे वे फेल हो गए। छात्रों ने प्रबंधक डॉ. गिरीशचंद्र शुक्ल, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, प्रभारी परीक्षा इंचार्ज यज्ञ शंकर द्विवेदी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएम अभय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।