{"_id":"6a592c49b9cdb200a30493ce","slug":"200-youths-appeared-for-interviews-at-the-job-fair-raebareli-news-c-101-1-slko1032-162914-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रोजगार मेले में 200 युवाओं ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रोजगार मेले में 200 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। विश्व युवा कौशल दिवस पर बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले अल्का इंटरप्राइजेज कानपुर ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेले में 200 युवाओं ने विभिन्न ट्रेडों में रोजगार के लिए आवेदन किया।
चयन प्रक्रिया के बाद सिलाई, कटाई एवं फैशन डिजाइनिंग ट्रेड के 25 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। अल्का इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक सचिन सोनकर ने बताया कि रोजगार मेला का उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना था। इस दौरान फैशन डिजाइनिंग ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों ने वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश सिंह, विजय गोपाल त्रिपाठी, मीनू छवि, रीतू वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद सिंह मौजूद रहे। संवाद