फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 Sulabh Complexes to be built from 1.39 Crore in the city

शहर में 1.39 करोड़ से बनेंगे 20 सुलभ कांप्लेक्स

Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 Sulabh Complexes to be built from 1.39 Crore in the city
रायबरेली। शहर को साफ-सुथरा रखने के साथ ही स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू की गई है। सुलभ कांप्लेक्स की समस्या से जल्द ही निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के भीड़भाड़ व महत्वपूर्ण 20 स्थानों पर सुलभ कांप्लेक्स बनवाए जाएंगे। इसके लिए 1.39 करोड़ रुपये दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न सरकारी दफ्तरों व अन्य स्थानों पर रोजाना गांवों से लोग किसी न किसी काम के सिलसिले में आते हैं। शहर में सुलभ कांप्लेक्स की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी इस समस्या से हर रोज परेशानी उठानी पड़ती है। शहर को साफ-सुथरा न रख पाने में यह भी एक बड़ा कारण हैं।
विज्ञापन

नगर नालिका ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुलभ कांप्लेक्स बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर के 20 महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसी महीने से काम भी शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को इस बड़ी समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जिला जेल के सामने, तपस्या क्लीनिक के सामने, डीएम आवास के पास, जीआईसी मार्ग पर रैन बसेरे के पास, अंबेडकर चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, कलक्ट्रेट बाउंड्री सिमहैंस अस्पताल के पास, शहीद स्मारक रोड, आयकर आफिस के सामने, सिविल लाइन चौराहा, राना बेनी माधव सिंह चौक, तेलियाकोट, गल्लामंडी, सब्जीमंडी, झलकारी बाई चौराहा, त्रिपुला चौराहा, कुष्ठ आश्रम बरईपुर, मुंशीगंज चौराहा, राजघाट चौराहा पर सुलभ कांप्लेक्सों का निर्माण होगा।
हर जगह पांच-पांच सीटर प्रसाधन व यूरिनल का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येेक की लागत 6,95,170 रुपये है। शहर के मोहल्लों की बदहाल नालियों को दुरुस्त कराकर उन्हें कवर्ड किया जाएगा। इसके अलावा इंटरलॉकिंग का काम भी कराया जाएगा। घंटाघर चौराहा से कैपरगंज, खोयामंडी होते हुए लालचंद्र स्वर्णकार मूर्ति तक बिटुमिनस रोड स्ट्रेंथिन का काम 41.76 लाख रुपये से कराया जाएगा। शक्तीनगर में 39 लाख रुपये की लागत से डामररोड व नाली का निर्माण होगा।

इसके अलावा सर्वोदय नगर, निराला नगर आदि क्षेत्रों में भी सड़क व नाली के काम कराए जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि शहर के 20 जरूरी स्थानों को चिह्नित करके पांच-पांच सीटर सुलभ कांप्लेक्स बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इसके अलावा शहर में कुल 37 कार्यों को कराने का निर्णय लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed