फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 new buses will run on Pocket routes

पॉकेट रूटों पर चलेंगी 20 नई बसें

Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
20 new buses will run on Pocket routes
बसें - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए पॉकेट रूटों पर 20 नई बसों का संचालन कराया जाएगा। यहां से भेजे गए प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है। जल्द नई बसों के मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि अगस्त में नए रूटों पर बसों का संचालन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


अरसे से पॉकेट रूटों पर बसों के संचालन की यात्री मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग पर प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया था। नए रूटों के लिए 20 बसों की मांग की गई थी। उच्चाधिकारियों ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे प्रस्तावित रूटों पर बसों के संचालन करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


विभागीय अफसरों के मुताबिक रायबरेली-खीरों कानपुर रूट पर चार बसों का संचालन होगा। रायबरेली-फतेहपुर-सुल्तानपुर रूट पर चार, रायबरेली-धानीखेड़ा-कानपुर रूट पर पर चार, रायबरेली-सलोन-जगतपुर-मुराईबाग-कानपुर पर चार, रायबरेली-महराजगंज-शिवगढ़-लखनऊ रूट पर चार बसें चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि अगस्त में नई बसें रायबरेली डिपो की बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जिसके बाद बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। रायबरेली डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि जिले के जितने भी पॉकेट रूट हैं, सभी में बसों के संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कई रूटों पर बसों के संचालन की हरी झंडी मिली है। जल्द डिपो को नई 20 मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed