फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1,970 students skipped the painting exam.

Raebareli News: चित्रकला में 1,970 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
1,970 students skipped the painting exam.
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अंतिम पड़ाव पर हैं। ज्यादातर महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को दोनों पालियों में वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल में चित्रकला की परीक्षा में 1970 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं इंटर में सामान्य आधारित विषय में 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में इंटर में गृह विज्ञान की परीक्षा में 104 व व्यवसायिक अध्ययन में 14 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में छापामारी के साथ जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल में चित्रकला की परीक्षा हुई। इसमें 34,043 विद्यार्थियों में से 32,073 ने परीक्षा दी। परीक्षा के प्रश्नपत्र सरल रहे। पहली पाली में इंटर में सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में 551 में 532 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह कृषि गणित की परीक्षा में 81 में 81 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा हुई, इसमें 2697 में 2593 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। व्यवसायिक अध्ययन की परीक्षा में 308 पंजीकरण छात्र-छात्राओं में 14 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट की टीमों ने निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी बरती जा रही है। हर केंद्र पर सख्त पहरा है। ऑनलाइन निगरानी भी कराई जा रही है, ताकि कहीं कोई अव्यवस्था या गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed