फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   उधर, माता-पिता का अंतिम संस्कार, इधर बेटा बना दुल्हा

उधर, माता-पिता का अंतिम संस्कार, इधर बेटा बना दुल्हा

Fri, 22 Feb 2019 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
उधर, माता-पिता का अंतिम संस्कार, इधर बेटा बना दुल्हा
डलमऊ (रायबरेली)। मातम के बीच गांव में जब खुशियों की शहनाई बजी तो हर कोई गमगीन हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले मां-बाप के अंतिम संस्कार के बाद बेटा दुल्हन लेने बारात लेकर पहुंचा।
विज्ञापन



क्या नाते-रिश्तेदार, परिवारीजन और ग्रामीण इस घटना से हतप्रद हैं। हर कोई यही कह रहा है कि इस परिवार की क्या खता थी, जिस वजह से उसे यह दिन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खपराताल मजरे डलमऊ गांव निवासी रामनारायण (50) उसकी पत्नी कुसुमा देवी और भांजा अरुण कुमार (30) बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर मऊ गांव जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत हो गई थी, जबकि उसका भांजा घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज नारायण के बड़े पुत्र बाबू (30) की शादी 21 फरवरी को थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। सारे नातेदार-रिश्ते बारात जाने की तैयारी कर रहे थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था।


शादी की रसमें चल रही थीं। बाबू के माता-पिता पुत्र को दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन थे। शादी के माहौल में अचानक कुछ जरूरी सामान की आवश्यकता पड़ गई, जिसे लेने के लिए राजनारायण अपनी पत्नी कुसुम देवी को लेकर अपने भांजे अरुण कुमार की बाइक से मुराई बाग जा रहे थे, लेकिन ट्रक की टक्कर लगने से दंपती की मौत हो गई।


देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में छा गया। पूरा परिवार फफक फफक कर रो रहा था। शादी की खुशियां मातम में बदल चुकी थीं। गुरुवार को पूरे गांव का माहौल गमगीन दिखा। पहले बेटे ने माता-पिता के शवों का अंतिम संस्कार डलमऊ घाट पर किया गया। इसके बाद दुल्हन लाने के लिए बारात लेकर गया।



चचेरी बहन समेत दो घायल
डलमऊ। दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं महिला और किशोरी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


खपराताल मजरे डलमऊ गांव निवासी रामनारायण व उसकी पत्नी कुसुमा देवी की हादसे में मौत हो गई थी। दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मृतक रामनारायण की चचेरी बहन ज्ञानवती पत्नी घुरई निवासी मझरिया अटौरी गांव आई थी। शाम को मृतक के परिवार की किशोरी निराशा साइकिल पर बैठाकर ज्ञानवती को सड़क पर छोड़ने गई थी। कनहा गांव के पास पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed