{"_id":"5c6d8f76bdec2273ac45f0ef","slug":"191550684022-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिलीं दो एएलएस एंबुलेंस, डीएम ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिलीं दो एएलएस एंबुलेंस, डीएम ने किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गंभीर रोगियों को अस्पतालों पहुंचाने के लिए जिले को दो और एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस मिल गई हैं।
अब जिले में एएलएस एंबुलेंस की संख्या चार हो गई। बुधवार को सलोन तहसील में डीएम नेहा शर्मा ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि एएलएस एंबुलेंस की संख्या बढ़ने से गंभीर रोगियों को अब और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
जिले में पहले से हाईटेक दो एएलएस एंबुलेंस उपलब्ध थीं। सीएम ने दो और एंबुलेंस जिले को दी हैं। बुधवार को डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह ने सलोन तहसील परिसर में दोनों एंबुलेंस को फीता काटकर रवाना किया।
डीएम ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में गंभीर रोगियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे रोगी के गंभीर होने के बाद ही उन्हें अच्छे अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे जिले के रोगियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह, जीवीके के जिला कोआर्डिनेटर अंकुर अवस्थी, दिवाकर मिश्रा, अनूप कुमार, संजीव गुप्ता, विजय दुबे, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।