{"_id":"5c2a5d13bdec2256ab4fcc7b","slug":"191546280211-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी बछरावां में वार्डेन और शिक्षिका में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी बछरावां में वार्डेन और शिक्षिका में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली/बछरावां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बछरावां उस समय अखाड़ा बन गया, जब बच्चों के बीच खाने को लेकर शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं में वॉर्डेन और शिक्षिका भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। यह देख छात्राएं भी दो गुटों में बंटी नजर आईं। शिक्षिका के पक्ष में जब उसके परिजन पहुंच गए तो हंगामा और बढ़ गया। घटना रविवार को देर शाम घटी तो रात में पुलिस बुलाई गई। मामले में वॉर्डेन ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सोमवार को प्रकरण की छानबीन के लिए प्रभारी बीएसए वीरेंद्र कुमार कनौजिया टीम के साथ विद्यालय पहुंचे।
केजीबीवी बछरावां में गुटबंदी पहले से हावी है। रविवार को खाना कम पड़ गया तो बाकी छात्राओं के लिए तहरी बनी, जिसे खाने को लेकर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। गुटों में बंटी छात्राओं का नेतृत्व करते हुए वॉर्डेन राधा सोनकर और पूर्णकालिक शिक्षिका रागिनी वर्मा आमने सामने आ गईं। दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ी कि स्कूल के बाहर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। बछरावां थाने की पुलिस का कहना है कि केजीबीवी में विवाद की जानकारी हुई थी।
वॉर्डेन ने तहरीर भी दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वॉर्डेन राधा सोनकर ने बताया कि रविवार देर शाम बच्चों के बीच मारपीट हुई। वह बचाव करने पहुंचीं तो पूर्णकालिक शिक्षिका रागिनी वर्मा गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। मोबाइल से सूचना देकर रागिनी ने अपने पति और ननदों को बुला लिया जो विद्यालय पहुंचीं और उन्हें जमकर मारापीटा, कपड़े फाड़ डाले। मोबाइल छीन लिया। वॉर्डेन का पद छीन लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए चार पहिया वाहन चढ़ाने की कोशिश की।