फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेल ट्रैक पर रखें नजर, हादसा हुआ तो नपेंगे अफसर-सतीश कुमार

रेल ट्रैक पर रखें नजर, हादसा हुआ तो नपेंगे अफसर-सतीश कुमार

Tue, 29 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर रखें नजर, हादसा हुआ तो नपेंगे अफसर-सतीश कुमार
ट्रैक पर रखें नजर, हादसा हुआ तो नपेंगे अफसर
विज्ञापन

रायबरेली। सूबे में ट्रेन हादसों की घटनाओं के बाद रेलवे विभाग के अफसर अब कोई चूक नहीं चाहते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को डीआरएम सतीश कुमार ने एक साथ तीन रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उनका पूरा फोकस रेल ट्रैक की निगहबानी को लेकर था। उन्होेंने ट्रैक चेक किए। साथ ही साफ निर्देश दिए कि रेल ट्रैक पर नजर रखें। यदि इसमें खामी मिली और हादसा हुआ तो सीधे तौर पर अफसरों पर कार्रवाई होगी। उन्होेंने जल्द लंबित चल रही विभिन्न योजनाओं का कार्य जल्द पूरा होने की बात कही।
सबसे पहले स्पेशल ट्रेन से डीआरएम सतीश कुमार बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बारीकी से स्टेशन का निरीक्षण किया। खासकर ट्रैक चेक किए। इसके बाद रेलवे स्टेशन रायबरेली पहुंचे। यहां तकरीबन एक घंटे तक रेलवे स्टेशन व ट्रैक की जांच की। प्रसाधन गंदे मिले। स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। इस पर डीआरएम ने रेलवे के अफसरों को फटकार लगाई और सुधरने की चेतावनी दी। कैंटीन चेक की। यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि ट्रेन हादसों की दो घटनाओं के बाद सतर्कता बरती जा रही है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रेल ट्रैक पर नजर रखने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि रायबरेली-उतरेटिया रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य जल्द पूरा होगा। वॉशिंग लाइन का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए इसका ठेका दूसरे ठेकेदार को दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद डीआरएम आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार रेल ट्रैक पर फैली गंदगी देख चढ़ा पारा
स्पेशल ट्रेन से लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार प्रयाग जा रहे थे। अचानक उनकी ट्रेन ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर रुक गई। ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम ट्रेन से उतरे और स्टेशन का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। वह सबसे पहले स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे और ट्रेनों के परिचालन की बाबत जानकारी ली। डीआरएम ने पेयजल की व्यवस्था देखी। ट्रैक पर फैली गंदगी को देखकर उनका पारा चढ़ गया। स्टेशन मास्टर को फटकार लगाई और सफाई करवाने के निर्देश दिए। अधीक्षक से एनटीपीसी को आने वाली मालगाड़ियों के संचालन की जानकारी ली। प्रतिदिन आने वाले कोयले के रेक की बाबत पूछताछ की। बाद में वह अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां रखे अभिलेखों के रखरखाव को देखा और मुआयना करने के बाद प्रयाग चले गए। स्टेशन अधीक्षक जवाहरलाल ने बताया कि डीआरएम प्रयाग जाते समय स्टेशन पर रुके थे। स्टेशन का निरीक्षण किया और साफ -सफाई और रंगाई-पुताई का निर्देश देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed