फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   थानेदार नहीं लिख रहे रिपोर्ट तो आइए पुलिस दफ्तर

थानेदार नहीं लिख रहे रिपोर्ट तो आइए पुलिस दफ्तर

Sat, 12 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
थानेदार नहीं लिख रहे रिपोर्ट तो आइए पुलिस दफ्तर
थानेदार नहीं लिख रहे रिपोर्ट तो आइए पुलिस दफ्तर
विज्ञापन

रायबरेली। थानेदार यदि एफआईआर नहीं लिख रहा है तो अब इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं। सीधे पुलिस दफ्तर पहुंचिए और अपना मुकदमा दर्ज कराइए। अब पुलिस कार्यालय में अलग से एफआईआर काउंटर खोल दिया गया है। खास बात ये है कि यहां पर दर्ज होने वाले मामलों की एसपी स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे। ऐेसे में थानेदार अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे।

देखा जा रहा है कि थानों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। पीड़ित थाने पहुंचते हैं। शिकायत करते हैं, लेकिन थानेदार सेटिंग-गेटिंग करके पीड़ित को टरकाते रहते हैं। न्याय की खातिर पीड़ित इधर-उधर भागता रहता है। पर कार्रवाई नहीं हो पाती। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कार्यालय के एक कक्ष में एफआईआर काउंटर खोल दिया गया है। पीड़ित पक्ष यहां पहुंचकर अपनी एफआईआर दर्ज करा सकता है। एसपी स्वयं इन मामलों की मॉनीटरिंग करेंगे, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सकेगा। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि पुलिस कार्यालय में एफआईआर काउंटर खुलवा दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति की थानेदार रिपोर्ट नहीं लिख रहे हैं तो वह इस काउंटर पर पहुंचकर रिपोर्ट लिखा सकता है। केस दर्ज करने के बाद जांच करके कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed