फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   व्यवसायी के घर से निकदी समेत तीन लाख की चोरी

व्यवसायी के घर से निकदी समेत तीन लाख की चोरी

Sat, 24 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी के घर से निकदी समेत तीन लाख की चोरी
व्यवसायी के घर से नगदी समेत तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार एक कारखाना संचालक के घर से चोरों ने नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। चोर दीवार फांदकर जीने के रास्ते घर में उतरे और घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को जब परिवारीजन सो कर उठे तो घर में चोरी होने की जानकारी हुई।

हरचंदपुर गांव निवासी शीतलादीन घर पर ही आटा चक्की का कारखाना खोले है। रात में सभी लोग घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर छत पर गए और जीने के रास्ते नीचे उतरकर घटना को अंजाम दिया। इसी बीच चोरों के हाथ घर के कमरों की चाभी लग गई, जिससे इत्मीनान से एक के बाद एक कमरों के ताले खोलकर अलमारी के लॉकर में 60 हजार रुपये नगदी समेत ढाई लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। इतना ही नहीं कारखाने में खड़ी बाइक भी चुरा ले गए। सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। शीतला दीन ने बताया कि बीती 15 मई को उनके बेटे प्रेम कुमार की शादी थी, जिससे शादी में मिला सामान तथा बहू का जेवर समेत चोरी हो गया। एसओ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed