{"_id":"5c97ce07bdec2214154ea616","slug":"181553452551-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरे गिरफ्तार, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लुटेरे गिरफ्तार, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सरेनी पुलिस और स्वॉट टीम ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए बदमाशों ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र में अभी हाल में ही एक सराफा व्यवसायी के साथ लूटपाट की थी। इनके पास से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस को चकमा देकर एक लुटेरा फरार हो गया।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरेनी एसओ राकेश सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी जेपी यादव, सर्विलांस प्रभारी अमरेश त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर गेगासो पुल के पास से तीन लुटेरों को दबोचा।
इसमें लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दीपेमऊ गांव निवासी शिवम सिंह, शिवम सिंह पुत्र भौलेंद्र सिंह और फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव निवासी अंशू सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दीपेमऊ गांव निवासी शुभम सिंह फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों ने 11 मार्च को लालगंज क्षेत्र में पूरे यदुनाथ गांव के पास सराफा व्यवसायी विनोद कुमार वर्मा के साथ लूटपाट की थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से 16 हजार रुपये, एक बाइक, एक मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। इनका एक गैंग है, जो लूट की वारदातों को अंजाम देता है।