फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एआरटीओ कार्यालय में तैनात तीन बाबुओं को पीटा, फाइलें फाड़ी

एआरटीओ कार्यालय में तैनात तीन बाबुओं को पीटा, फाइलें फाड़ी

Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में तैनात तीन बाबुओं को पीटा, फाइलें फाड़ी
रायबरेली। एआरटीओ कार्यालय में बुधवार शाम दबंगों ने तीन बाबुओं की पिटाई कर दी। सरकारी फाइलें भी फाड़ दीं। दहशत फैलाने के लिए असलहों से पांच राउंड फायरिंग की, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



बाबुओं का आरोप है कि हमलावर मनमाने ढंग से विभागीय कार्य कराने का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन



शहर से करीब आठ किमी. दूर और रायबरेली-महराजगंज रोड पर हरदासपुर के पास एआरटीओ कार्यालय है। वरिष्ठ सहायक प्रताप शर्मा और बाबू विक्रम श्रीवास्तव, अरविंद रावत बुधवार शाम एआरटीओ प्रशासन कक्ष में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान तीन युवक पहुंचे। बताते हैं कि हमलावरों ने वाहनों के ट्रांसफर का काम करने की बात कही। इस पर बाबुओं ने दस्तावेज ठीक न होने पर इनकार कर दिया।


इसी को लेकर दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। तीन सरकारी फाइलें फाड़ दी। असलहों से पांच राउंड हवाई फायरिंग की। इससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई।


मिल एरिया थानेदार जेपी यादव ने बताया कि वरिष्ठ सहायक प्रताप शर्मा की तहरीर पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी अनुज सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed