फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फाइनल में आज भिड़ेगी लखनऊ और गोरखपुर की टीम

फाइनल में आज भिड़ेगी लखनऊ और गोरखपुर की टीम

Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
फाइनल में आज भिड़ेगी लखनऊ और गोरखपुर की टीम
फाइनल में आज भिड़ेगी लखनऊ और गोरखपुर की टीम
विज्ञापन

रायबरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और हॉकी संघ के समन्वय से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेेले गए। इसमें विजयी टीमों लखनऊ और गोरखपुर के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ मंडल और गोरखपुर मंडल के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ मंडल ने 2-0 से जीत दर्ज की। लखनऊ से रुचिका और खुशी ने गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और इलाहाबाद मंडल के बीच हुआ। गोरखपुर मंडल ने 4-1 से जीत दर्ज की। गोरखपुर से शशिकला ने दो गोल, कामिनी त्यागी एवं श्रेया श्रीवास्तव ने एक-एक गोल किया। इलाहाबाद से शिवांगी ने एक गोल किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें लखनऊ मंडल और गोरखपुर स्पोर्टस कॉलेज की टीमें भिड़ेंगी। सेमीफाइनल के निर्णायकों में ऋषी कुमार, अनिकेत, अजय सिंह, रश्मि सिंह, स्मिता दुबे, मनीष कुमार, धीरेंद्र कुमार शामिल रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम गौरव शुक्ला एवं नायब तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह का प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बैच लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed