{"_id":"5a2989774f1c1bca678c033e","slug":"181512671607-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क न होने के कारण ऊंचाहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क न होने के कारण ऊंचाहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री ठप
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री ठप
रोहनिया (रायबरेली)। एक निजी कंपनी ने अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के दौरान बीएसएनएल का केबल काट दिया। इससे रजिस्ट्री दफ्तर का नेटवर्क ठप हो गया। नेटवर्क फेल होने से ऑनलाइन रजिस्ट्री बाधित हो गई और सिर्फ एक ही रजिस्ट्री हो पाई। दो दिन पहले सरकार ने संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरुआत की है। गुरुवार को ऊंचाहार तहसील में रजिस्ट्री का काम शुरू ही हुआ था कि एक कंपनी द्वारा अंडर ग्राउंड केवल बिछा रही मशीन ने ऊंचाहार के पास बीएसएनएल के नेटवर्क केबल को काट दिया, जिससे तहसील का नेटवर्क फेल हो गया। नेटवर्क फेल हो जाने से रजिस्ट्री का काम भी रुक गया। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को दिनभर नेटवर्क नेटवर्क आने का इंतजार करने के बाद बैरंग जाना पड़ा। उपनिबंधक प्रेम नाथ शुक्ला ने बताया कि बीएसएनएल का नेटवर्क कट जाने से रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। दिन भर में मात्र एक ही रजिस्ट्री हुई है। ब्यूरो