{"_id":"5a21a0434f1c1b6a118b543f","slug":"181512153155-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर सपा के रामबाबू विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर सपा के रामबाबू विजयी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेदभाव रहित होगा लालगंज का विकास : रामबाबू
लालगंज (रायबरेली)। नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष चुने गए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामबाबू गुप्ता ने कहा कि भेदभाव रहित विकास का काम होगा। विकास पुरुष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में नगर का भरपूर विकास कराया जाएगा। बिजली, पानी और सफाई प्राथमिकताएं होगी। भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। नागरिकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जीत का श्रेय लालगंज नगर की जनता को दिया। उन्हें 3,267 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी श्याम शंकर उर्फ पप्पू कौशल को 1708 मत मिले। नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव में 17 मतदाताओं ने नोटा पर मोहर लगाई। रामबाबू के जीतने पर लालगंज में जशभन का माहौल है। समर्थकों ने पटाखे दगाए और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। फूलमालाओं से लादकर रामबाबू का स्वागत किया। रामबाबू ने समर्थकों के साथ नगर भ्रमण में घूमकर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। जुलूस में उनके साथ पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, अजय रस्तोगी, मिनी गुप्ता आदि थे।