फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बूथों पर पहुंची 314 पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज

बूथों पर पहुंची 314 पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज

Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर पहुंची 314 पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज
आज 2.44 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
विज्ञापन

रायबरेली। शहर की सरकार के साथ पहली महिला अध्यक्ष चुनने को 2.44 लाख मतदाता बुधवार को वोट डालेंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद के चुनाव के लिए 53 मतदान केंद्रों पर 198 पोलिंग बूथ और आठ नगर पंचायतों में चेयरमैन व वार्ड सदस्य चुनने को 39 मतदान केंद्रों पर 116 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में दो लाख 43 हजार 791 कुल वोटर हैं। इसमें एक लाख 26 हजार 390 पुरुष और एक लाख 17 हजार 401 महिला वोटर हैं। ये वोटर अध्यक्ष पद के 101 और सभासद/सदस्य पद के 701 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच 314 पोलिंग पार्टियां बूथोें के लिए रवाना की गई, जो शाम तक बूथों पर पहुंच गई। कई महिला मतदान कर्मियों के साथ उनके बच्चे भी मतदान ड्यूटी में शामिल हुए। देर शाम पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान कर्मियों ने चुनाव की तैयारियां की। डीएम संजय खत्री और एसपी शिवहरि मीणा के अलावा अन्य अधिकारी पोलिंग पार्टियां के रवाना के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका रायबरेली के तहत होने वाले चुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से सुबह 198 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। भोर में ही मतदान कर्मी जीआईसी पहुंच गए। पहले ड्यूटी स्लिप चेक की और फिर मतपेटी व चुनाव सामग्री लेकर वाहनों पर बैठकर बूथों को रवाना हुए। कई ऐसी महिला मतदान कर्मचारी रही, जो अपने बच्चों के साथ चुनाव ड्यूटी के लिए जीआईसी पहुंची। चुनाव सामग्री के साथ बच्चों को साथ लेकर बूथों पर रवाना हुई। सीडीओ देवेंद्र पांडेय, एएसपी शशिशेखर सिंह की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियां रवाना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वोदय इंटर कॉलेज से नगर पंचायत नसीराबाद के लिए 10, नगर पंचायत सलोन के लिए 13 और नगर पंचायत परशदेपुर के लिए 10 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जो शाम तक बूथों पर पहुंच गई। डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी शिवहरि मीणा ने सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। यहां पर भी कई महिला मतदान कर्मचारी बच्चों के साथ बूथों के लिए रवाना हुई।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील महराजगंज से नगर पंचायत बछरावां के लिए 13 व नगर पंचायत महराजगंज के लिए 10 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान एसडीएम आरपी तिवारी, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, सीओ गोपीनाथ सोनी आदि मौजूद रहे। इसी तरह डलमऊ तहसील से नगर पंचायत डलमऊ के लिए 10, ऊंचाहार तहसील से नगर पंचायत ऊंचाहार के लिए 13 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बैसवारा इंटर कॉलेज से नगर पंचायत के लिए 32 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इस दौरान एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी, तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह, आरओ अजय कुमार व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

सुबह 7.30 बजे से डाले जाएंगे वोट
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश प्रजापति ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 314 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। बुधवार सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। यदि मतदान में कोई खलल डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लालगंज में 17 अतिसंवेदनशील व 15 संवेदनशील बूथ
लालगंज। नगर पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए बनाए गए 32 बूथों में 17 बूथ अति संवेदनशीन व 15 बूथ संवेदनशील चुने गए हैं। कोरिहाई, अलीनगर, चमनगंज, सूदनखेड़ा, पूरे देवी, सदर बाजार, नई बाजार, सब्जी मंडी के बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। डोमाही, कृष्णा नगर, महेशखेड़ा, पूरे बाबा, पान दरीबा, चिकमंडी, श्रीनगर के बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed