फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जायस में खूब बरसे वोट, 62.17 फीसदी वोटिंग

जायस में खूब बरसे वोट, 62.17 फीसदी वोटिंग

Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जायस में खूब बरसे वोट, 62.17 फीसदी वोटिंग
जायस में 62.17 फीसदी मतदात
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की नगर पालिका परिषद जायस में बुधवार को नगर निकाय चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच 62.17 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। वोटर लिस्ट में नाम न होने या फिर गलत होने को लेकर कहीं-कहीं हल्की नोकझोंक हुई। बुजुर्ग वोटरों को पुलिस कर्मियों ने सहारा भी दिया। इसी के साथ अध्यक्ष पद के 15 और सभासद के 92 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब इनके भाग्य का खुलासा 1 दिसंबर को होगा। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एडीएम और एएसपी ने मतदान केंद्रोें का जायजा लिया। दिनभर मतदान को लेकर जायस कस्बे में गहमागहमी दिखी।
सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पालिका जायस के पांच मतदान केंद्रों के 25 बूथों पर मतदान 7.30 बजे शुरू कराया गया। शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। मतदान के लिए वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्रों के नीचे और ऊपर छत तक में पुलिस तैनात की गई थी। निष्पक्ष एवं सकुशल मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आया। अमेठी जिले के एडीएम वित्त एवं राजस्व ईश्वरचंद्र और एएसपी बीसी दुबे के अलावा एसडीएम तिलोई डॉ. अशोक शुक्ला, डॉ. बीनू सिंह ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। शाम पांच बजे तक मतदान समाप्ति की घोषणा कर दी गई। इस तरह यहां पर करीब 62.17 फीसदी वोटिंग हुई। अध्यक्ष के 15 और सभासद के 92 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियां बंद हो गया। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि नगर पालिका जायस में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। मतदान के दौरान कोई बाधा नहीं आई। एसडीएम ने बताया कि सकुशल यहां पर मतदान निपट गया है। अब एक दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने भी डाला अपना वोट
नगर पालिका जायस के नगर निकाय चुनाव के मतदान में अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इशरत हुसैन, सपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अकील कुरैशी, बसपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामकेश सोनकर और भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश प्रताप सोनकर ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। प्रत्याशियों के भी चेहरे खिले नजर आए। सबका कहना था कि उनके पक्ष में माहौल बना है। जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय - कुल वोटर - पड़े मत
जायस - 21359 - 13279

क्लॉक वार मतदान एक नजर में-
नगर पालिका जायस
9:30 बजे 12.25 फीसदी
11:30 बजे 28.5 फीसदी
1:30 बजे 42.65 फीसदी
3:30 बजे 54.16 फीसदी
5:30 बजे 62.17 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed