{"_id":"59a45ac64f1c1bc8018b45d4","slug":"181503943366-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, सवा लाख आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, सवा लाख आबादी अंधेरे में
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे से अंधेरे में सवा लाख आबादी
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के डीह और परशदेपुर उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन में रविवार दोपहर फॉल्ट आने से दोनों उपकेंद्र की करीब सवा लाख आबादी 36 घंटे से अंधेरे में है। लंबी लाइन होने के चलते फॉल्ट खोजने में अभियंताओं और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।
त्रिपुला उपकेंद्र से डीह और परशदेपुर को जाने वाली लाइन में रविवार दोपहर बारिश के दौरान फॉल्ट आ गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति गुल हो गई। इन उपकेंद्रों से करीब 80 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। बिजली नहीं मिलने से जहां लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं कारखाने और नलकूप बंद है। आपूर्ति बंद होने की जानकारी पर सोमवार सुबह डीह अवर अभियंता सौरभ यादव व परशदेपुर के जेई जीशान अंसारी ने संविदा कर्मियों के साथ फॉल्ट खोजा, लेकिन देर शाम तक कहीं फॉल्ट नहीं मिला।
अभियंताओं का दावा है कि लाइन पेट्रोलिंग के दौरान के लोधवारी गांव के पास तारों के ऊपर तार गिरा पड़ा था। उसे हटाया गया। इसके बाद भुएमऊ के पास इंसुलेटर से तार नीचे उतर गया था। रामगंज के पेड़ की डाल तारों पर रखी थी। लाइन की पेट्रोलिंग चल रही है। एक-एक बिजली के खंभे में लगे इंसुलेटर को चेक कराया जा रहा है। फॉल्ट खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक्सईएन रामऔतार ने बताया कि कोई सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति चल रही है। बंद होने की जानकारी नहीं है। वहीं क्षेत्र के उपभोक्ता रामजियावन, अशोक कुमार, मनीष कुमार, अरविंद कुमार ने बताया कि आए दिन कोई न कोई समस्या आती रहती है। इस समस्या से कब तक जूझना पड़ेगा। यह बताने वाला कोई नहीं है।