{"_id":"59988ee34f1c1b5a188b4686","slug":"181503170275-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में दर्ज किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में दर्ज किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बयान
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद कमरे में दर्ज किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बयान
रायबरेली। बाल विकास परियोजना कार्यालय तिलोई में धन उगाही की शिकायत की जांच करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी शनिवार को यहां पर पहुंची। उन्होंने बंद कमरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बंद कमरे में बयान दर्ज किए। कहा कि धन उगाही बर्दाश्त नहीं की गई। सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि मुख्य सेविका मिथिलेश व प्रतिमा ने शुक्रवार को एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया था कि बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह की ओर से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिना रुपया मिले कोई कार्य नहीं किया जाता है। हम सबका उत्पीड़न किया जाता है। एसडीएम अशोक शुक्ला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस बारे में बताकर जांच करने को कहा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी सरोजनी देवी ने जांच शुरू की। उन्होेंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं के बंद कमरे में बयान दर्ज किए। साथ ही सीडीपीओ को फटकार लगाई। कहा जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।