फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विकास कार्यों में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार-इफ्तिखारूद्दीन

विकास कार्यों में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार-इफ्तिखारूद्दीन

Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार-इफ्तिखारूद्दीन
विकास कार्यों में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार
विज्ञापन

रायबरेली। खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तिखारूद्दीन गुरुवार को पहली बार यहां पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि शासन की मंशा के तहत कार्यों को किया जाए। भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। शिकायत मिली तो कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने बीएसए से 15 अगस्त से पहले हर हाल में विद्यार्थियों को यूनीफॉर्म का वितरण कराने के लिए कहा। कुछ अधिकारियों ने गलत आंकड़े बताने का प्रयास किया तो फटकार लगाई और कहा कि गुमराह करने की कोशिश न की जाए, बल्कि धरातल पर काम किया जाए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि यहां कार्य अच्छा हो रहा है, इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करें। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता से करें। यूपी-100 प्रभावी रूप से कार्य करे। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं उनका लाभ गरीब जनता तक पहुंचाने के शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चलाई जा रही एंबुलेंसों में जीपीएस सिस्टम लगाने एवं उनकी निरंतर निगरानी रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। कहा कि लोगोें को खुले में शौैच न किए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। नोडल अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपनी तहसील के 2-2 सब स्टेशनों की जांच करने के लिए भी कहा। इस मौके पर डीएम अभय सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीडीओ देवेंद्र पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम प्रशासन तिलकधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और कोतवाली का निरीक्षण किया
नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन तहसील, अस्पताल एवं सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। तहसील में फरियादियों के बैठने के लिए बेंच तथा दो रेस्ट रूम बनवाने का निर्देश दिए। जिला अस्पताल में 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में 60-60 केवी के दो जनरेटर लगवाने के निर्देश दिए। सदर कोतवाली का जायजा लिया। समाधान दिवस को और प्रभावी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed