{"_id":"59764bb24f1c1b9c328b4771","slug":"181500924850-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
रायबरेली। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर हर-हर महादेव से गूंज उठे। भोर से ही भक्तों का मंदिरों पर जलाभिषेक का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह शाम तक चलता रहा। कहीं पर ऊं नम शिवाय का जप किया गया तो कहीं पर विधिवत पूजा-पाठ हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पुलिस घूमती नजर आई।
शहर में चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों के जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां कांवरिये भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे। आलम ये रहा कि जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइनें लगी रही। पुरुष, महिलाएं और बच्चोें की भारी तादाद दिखी। शिवाजी नगरआईआटीई कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लगी नजर आई। कमोवेश यही स्थिति सर्वोदय नगर स्थित शिव मंदिर की रही, जहां पर जलाभिषेक के लिए भक्तों में मारामारी दिखी।
जवाहर विहार कॉलोनी स्थित मलिकेश्वर मंदिर, इंदिरा नगर स्थित महाकालेश्वर, डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित पहलवान बीर बाबा में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए एक-एक करके भक्त पहुंचते रहे। शहर के अलावा खीरों, महराजगंज, बछरावां, हरचंदपुर, परशदेपुर, डीह, सलोन, ऊंचाहार, शिवगढ़, फुरसतगंज, तिलोई आदि क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। सुबह से ही घंटे घड़ियाल बजने लगे।