फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्णक कराएंगे लोकसभा चुनाव: नेहा

निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्णक कराएंगे लोकसभा चुनाव: नेहा

Tue, 19 Feb 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्णक कराएंगे लोकसभा चुनाव: नेहा
रायबरेली। नवागंतुक डीएम नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्वक तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में अनियमितता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वर्ष 2010 बैच की आईएएस नेहा शर्मा इससे पहले फिरोजाबाद की डीएम रही हैं। वे उन्नाव में सीडीओ और बागपत व कानपुर में एसडीएम के पद पर भी काम कर चुकी हैं। कार्यभार संभालने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे गरीब व्यक्ति को शासन की सुविधाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में कानून व्यवस्था, शासन की योजनाओं व संकल्पों के अनुरूप आमजन को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तायुक्त व समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर एसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश प्रजापति, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह आदि अधिकारियों ने डीएम का स्वागत किया।



उधर, कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में निवर्तमान डीएम संजय कुमार खत्री को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, एएसपी शशी शेखर सिंह आदि ने माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी। नवागंतुक डीएम नेहा शर्मा ने भी निवर्तमान डीएम संजय खत्री को पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed