{"_id":"5bad2378867a557f5929a5ee","slug":"171538073464-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश के बाद भी पांच अवैध भवन सील नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश के बाद भी पांच अवैध भवन सील नहीं
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री के आदेश के बाद भी कांप्लेक्स समेत पांच अवैध भवनों को सील नहीं किया गया है। भवनों को 25 सितंबर को सील करने की तिथि तय कर दी गई थी।
लेकिन आरडीए के इंजीनियरों ने अब तक सीलिंग की कार्रवाई नहीं की है। सीलिंग आदेश के बाद कई भवनों में कंपाउंडिंग के लिए अग्रिम धनराशि जमा कराकर सीलिंग प्रक्रिया रुकवाने की जुगत लगाई जा रही है।
शहरी क्षेत्र में जमकर अवैध निर्माण हो रहे हैं। आरडीए के नोटिस के बाद भी कांप्लेक्सों के निर्माण का काम हो रहा है। नोटिस के बाद भी काम बंद न करने पर पांच भवनों को सील करने के आदेश डीएम संजय कुमार खत्री ने दिए थे।
विज्ञापन
इसमें कचहरी रोड पर जोगिंदर सिंह, इंदिरा नगर में राहुल अग्रवाल व रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जेल रोड शांति नगर में केपी सिंह और बस स्टेशन चौराहा के पास सुमनदेवी के निर्माण को सील करने के आदेश दिए गए हैं।
इन भवनों को 25 सितंबर को ही सील करना था, लेकिन अवर अभियंताओं ने अब तक भवनों को सील नहीं किया है। सचिव एके राय ने बताया कि संबंधित जोन के अवर अभियंताओं को सीलिंग के लिए आदेशित कर दिया गया है। जल्द ही सीलिंग कराई जाएगी।