{"_id":"5b92c77a867a557f015d16e7","slug":"171536345978-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोन के सिरसिरा में नौ एकड़ क्षेत्र में बनेगा पावर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोन के सिरसिरा में नौ एकड़ क्षेत्र में बनेगा पावर स्टेशन
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के सिरसिरा गांव में नौ एकड़ पर पावर स्टेशन (400 एमवीए) का बनेगा। इस पावर स्टेशन से न सिर्फ रायबरेली-अमेठी, बल्कि सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ जिले को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। पावर प्लांट के बनने के बाद इन जिलों में बिजली संकट से निजात भी मिल सकेगा।
कपड़ा मंत्री स्मृर्ति ईरानी ने शुक्रवार को सलोन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पावर स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की। सिरसिरा में स्थापित होने वाले इस पावर स्टेशन के लिए कुछ सरकारी और कुछ काश्तकारों की जमीन अधिग्रहण किए जाने का प्रयास चल रहा है।
एसडीएम सलोन आशीष सिंह ने बताया कि पावर स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रयास चल रहा है। जल्द अधिग्रहण का कार्य पूरा हो जाएगा।
आलू से निर्मित खाद्य पदार्थों के लिए लगेगा कारखाना
सलोन तहसील क्षेत्र में आलू सबसे अधिक होता है। इसलिए इसे मिनी फर्रुखाबाद कहा जाता है। अधिक उत्पादन होने के बावजूद फसल का उचित लाभ किसानों को नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी ने कार्यक्रम केे दौरान किसानों का दर्द कपड़ा मंत्री के सामने रखा।
इस पर उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग से बात चल रही है। यहां पर जल्द आलू से निर्मित खाद्य पदार्थों वाला कारखाना लगाया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ मिल सके।