{"_id":"5a7de6854f1c1b05738b6823","slug":"171518200453-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने देखे परीक्षा केंद्र, दो कक्ष निरीक्षक हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने देखे परीक्षा केंद्र, दो कक्ष निरीक्षक हटाए
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम-एसपी ने दो कक्ष निरीक्षक हटाए
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शासन स्तर पर चल रही सख्ती को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
शुक्रवार को भी जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के निरीक्षण का लक्ष्य बछरावां क्षेत्र रहा।
दोनों आला अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपने निरीक्षण की शुरुआत चंद्रपाल इंटर कॉलेज शोरा गंगागंज से की। इस परीक्षा केंद्र में निरीक्षण किया।
कक्ष संख्या 32 के निरीक्षण में कक्ष निरीक्षक लोकनाथ की स्थिति संदेहात्मक पाई गई। इस पर डीएम ने उन्हें तत्काल हटाकर दूसरा कक्ष निरीक्षक तैनात करने के निर्देश दिए।
डीएम-एसपी ने आदर्श इंटर कालेज राजामऊ का भी निरीक्षण किया। कक्ष संख्या 17 का मुआयना किया तो वहां तैनात कक्ष निरीक्षक संजय कुमार की गतिविधियां संदेहात्मक पाई गई।
विज्ञापन
वह कक्ष के बाहर टहल रहे थे। डीएम ने उन्हें परीक्षा कक्ष एवं परीक्षा केंद्र से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए, जिस पर केंद्र व्यवस्थापक शिव बहादुर ने संजय कुमार को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया और उनके स्थान पर चंद्रशेखर को तैनात किया।
उधर, विभागीय स्तर पर गठित छह सचल दलों ने अलग-अलग रूटों पर जाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इन सचल दलों का रूट भी पल-पल बदलता जाता रहा, ताकि छापेमारी की भनक किसी को न लगने पाए।