{"_id":"5a7b463a4f1c1b92268b8d7d","slug":"171518028346-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बदले मौसम से फिर बढ़ी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बदले मौसम से फिर बढ़ी सर्दी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर नहीं निकली धूप, ठिठुरे लोग
रायबरेली। जिले में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज से एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। दिनभर धूप नहीं निकली जिससे लोग ठिठुर गए।
सर्दी का असर ये रहा कि दिन में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में चहल-पहल कम दिखी। देर रात तक बदली छाई रही।
इधर, कुछ दिनों से सुबह-सुबह धूप निकलने लगी थी। सर्दी कम हो गई थी। वैसे तो मौसम में कई दिन से उतार-चढ़ाव लगा था लेकिन बुधवार सुबह मौसम अचानक बदल गया, बदली छा गई।
हल्की हवा भी चलने लगी। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन धूप नहीं निकली।
इससे लोग ठिठुर गए। सुबह से शाम हो गई लेकिन धूप नहीं निकली। इससे लोग घरों में दुबक गए। शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, कैपरगंज व सब्जी मंडी में सर्दी की वजह से भीड़भाड़ कम दिखी। बदली छाने के बावजूद बारिश न होने से किसानों को निराशा हाथ लगी।