फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भदोखर थाना क्षेत्र के कोड़र जहानपुर गांव में वारदात

भदोखर थाना क्षेत्र के कोड़र जहानपुर गांव में वारदात

Wed, 07 Feb 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के कोड़र जहानपुर गांव में वारदात
किसान की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन


राही (रायबरेली)। भदोखर के कोड़र जहानपुर गांव में एक किसान की हत्या कर दी गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से फंदे पर लटका दिया गया।

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। उसके दोनों हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। पैर भी जमीन छू रहे थे। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।

हालांकि हत्या की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोड़र जहानपुर गांव निवासी राजेश कुमार यादव (40) पुत्र रामबहादुर किसान था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद खेतों की तरफ चला गया था।

देर रात जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उसका शव उसी के खेत में लगे पेड़ से लटक रहा था।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। उसके दोनों हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। पैर भी जमीन छू रहे थे। पत्नी प्रतिभा का कहना है कि उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली ने बताया कि हाथ और पैर बंधे होने से मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों और परिवारीजनों से घटना के बाबत पूछताछ की गई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद ही घटना की सही वजह सामने आएगी। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि वारदात की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed