{"_id":"5a6a225e4f1c1bb1208b564e","slug":"171516905054-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शान से लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शान से लहराएगा तिरंगा
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शान से लहराएगा तिरंगा
रायबरेली। गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने को लेकर जिलेभर में उल्लास का माहौल है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी, गैर सरकारी भवन और बाजार बिजली के झालरों से जगमगा उठे।
शुक्रवार को सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थाओं समेत विभिन्न स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
गुरुवार को सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। झंडे, बैनर खरीदने के लिए लोग आतुर दिखे। बच्चों का उत्साह तो देखते ही बन रहा था।
गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी और फिर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वज फहराया जाएगा। डीेएम संजय कुमार खत्री ने कहा है कि तहसील, ब्लॉक, स्कूल-कॉलेज और ग्रामीण स्तरीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाए।
विज्ञापन
विद्यालयों में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुपर मार्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर चौराहा, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराहे आदि स्थानों पर गुरुवार को दुकानें सजी रहीं। यहां तिरंगे झंडे, टोपियां, झालरों के साथ ही तिरंगे बैज लगाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने खूब खरीदारी की।