{"_id":"5a5507ac4f1c1b18758b56da","slug":"171515521964-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम पलटी, चालक खलासी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम पलटी, चालक खलासी फरार
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेन में पलटी डीसीएम, बाल-बाल बचे चालक व खलासी फरार
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक डीसीएम बेकाबू होकर पुल से टकराने के बाद ड्रेन में गिर गई। हालांकि हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। डीसीएम कहां जा रही थी। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
बांदा-बहराइच मार्ग पर पिपरी गांव के निकट एक डीसीएम शारदा सहायक खंड-28 से निकली शिवगढ़ ड्रेन की पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में डीसीएम पर लदा सामान भी बिखर गया।
उधर, आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें लगी थी। दोनों डीसीएम छोड़कर चले गए।
एसओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि डीसीएम पर मवेशियों की हड्डी बोरियों में भरी थी। चालक और खलासी का पता लगाया जा रहा है। डीसीएम बछरावां की ओर जा रहा था।