फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राहुल के कदम से कदम मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

राहुल के कदम से कदम मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
राहुल के कदम से कदम मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान
विज्ञापन

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को तिलक भवन में पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मनाने के साथ सम्मान समारोह हुआ। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। सभी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, सईदुल हसन समेत अन्य कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में हजरत नवाब जहान करौजा पर पहुंचकर मौलाना साजिद हबीबी द्वारा चादर चढ़ाई गई। इस दौरान जहां अमेठी सांसद राहुल गांधी के पीएम बनने तो सांसद सोनिया गांधी के दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ की कामना की। तिलक भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीकांत सिंह चौहान और वरिष्ठ कांग्रेसी शंकरी देवी, पूर्व सदस्य पीसीसी सिराज अहमद, मास्टर रामसेवक, रामनरेश त्रिवेदी को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। गणेश शंकर पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, रमेश शुक्ल, हीरालाल यादव, शैलजा सिंह ने भी सम्मानित किया। इंद्र कुमार वर्मा, निर्मल शुक्ल, रामखेलावन पासी, नौशाद खतीब, पुष्पेंद्र यादव ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया। गणेश शंकर पांडेय ने कांग्रेस के इतिहास को प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करें और राहुल के हाथों को मजबूत करें। संचालन विजय शंकर अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर सुरेशचंद्र दीक्षित, पराग रावत, कमलाकर वर्मा, शिवकरन तिवारी, अनवार खान, मनोज तिवारी, पंकज तिवारी मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed