{"_id":"5a3407154f1c1bd1408bd13d","slug":"171513359125-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्मत बचाने के लिए नाले में कूदी किशोरी
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को आबरू बचाने के लिए एक किशोरी नइया नाले में कूद गई। जानकारी होने पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे नाले से बाहर निकाला और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। किशोरी अभी आरोपियों के नाम नहीं बता पा रही है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी गांव के बाहर जानवर चराने गई थी। इसी दौरान दो युवक किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगे। आबरू बचाने के लिए किशोरी नइया नाले में कूद गई। इसी बीच सूचना पर यूपी 100 पुलिस वाले पहुंच गए। इस पर युवक फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने किशोरी को नाले से बाहर निकाला। ग्रामीणों के मुताबिक पानी में डूबने की वजह से ठंड के कारण किशोरी कांप रही थी। अलाव जलाकर उसे तपाया गया। इसके बाद उसे सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया। सूचना पर उसका भाई भी मौके पर पहुंचा। जानकारी पर महराजगंज कोतवाली पुलिस भी पहुंची और पड़ताल की। हालांकि किशोरी आरोपी युवकों के नाम पते नहीं बता पा रही है। कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि अभी किशोरी आरोपियों का नाम नहीं बता पा रही है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।