फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जीआईसी में हो-हल्ला तो नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतगणना

जीआईसी में हो-हल्ला तो नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतगणना

Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में हो-हल्ला तो नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतगणना
जीआईसी में हो-हल्ला तो नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतगणना
विज्ञापन

रायबरेली। निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को हुई मतगणना में जीआईसी को छोड़कर बाकी स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना पूरी करा ली गई। शहर स्थित जीआईसी में नगर पालिका परिषद के वोटों की गिनती कराई गई, जहां खूब हो-हल्ला हुआ। झड़प, नोकझोंक होने के साथ ही मारपीट की नौबत भी आ गई। सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरी छानबीन के बाद ही मतगणना कार्मिकों, प्रत्याशियों, मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया गया। पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के अफसर भ्रमण करते रहे।
नगर पालिका परिषद रायबरेली की मतगणना राजकीय इंटर कालेज में हुई, जबकि सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन में नगर पंचायत सलोन, नगर पंचायत परशदेपुर, नगर पंचायत नसीराबाद की मतगणना हुई। इसी तरह महाराजगंज तहसील परिसर में बने मतगणना स्थलों पर नगर पंचायत महाराजगंज और नगर पंचायत बछरावां की गणना कराई गई। नगर पंचायत डलमऊ की डलमऊ तहसील परिसर में, नगर पंचायत ऊंचाहार की ऊंचाहार तहसील परिसर में और नगर पंचायत लालगंज की बैसवारा इंटर कॉलेज में मतणगना हुई। लगभग सभी मतगणना स्थलों पर निर्धारित समय पर शुरू करने की बात अफसरों ने कही है, लेकिन सभी जगहों पर 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक विलंब से गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही नगर पालिका परिषद की मतणगना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरी छानबीन के बाद ही संबंधित लोगों को प्रवेश दिया गया। बाहर भी सख्त पहरा रहा। दोपहर तक मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी, लेकिन दोपहर बाद भाजपाइयों ने कांग्रेस का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला किया। इस दौरान झड़प और नोकझोंक भी हुई। मारपीट की नौबत आई तो अफसरों ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की। इस वजह से मतगणना का कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन में चल रही तीन नगर पंचायतों की मतणगना शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। व्यवस्था भी दुरुस्त रही। ऊंचाहार तहसील परिसर में मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की निगाहें हर गतिविधि पर लगी रही। परिणाम आते ही प्रत्याशी और साथियों को बाहर किया जाता रहा। डलमऊ नगर पंचायत की मतगणना के दौरान भी सुचारु रूप से कराई गई। जैसे-जैसे परिणाम आते रहे, वैसे-वैसे प्रत्याशी और उनके एजेंट बाहर जाते रहे।

महाराजगंज तहसील परिसर में हुई दो नगर पंचायतों की मतगणना में किसी तरह का कोई व्यवधान न आने पाए, इसके लिए सुरक्षा के साथ ही व्यवस्था पर भी कड़ी नजर रखी गई। वार्ड नंबर दो के परिणाम में जीत का अंतर सिर्फ एक वोट होने के कारण पुनर्मतदान के लिए कुछ देर हो-हल्ला हुआ। अफसरों ने जैसे ही दोबारा मतगणना शुरू कराई तो माहौल शांत हो या। दोबारा गिनती होने से जीत का अंतर तीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed