{"_id":"5a2059074f1c1b7a548c04d6","slug":"171512069383-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर जांच शुरू, वार्डन से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर जांच शुरू, वार्डन से जवाब-तलब
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच शुरू, स्टाफ व वॉर्डन से जवाब-तलब, छात्राओं के लिए बयान
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रैन में बुधवार को जैकेट गायब होने पर 250 छात्राओं को धूप में खड़ा रखने के मामले में डीएम के आदेश पर जांच करने के लिए गुरुवार को समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। वार्डन व अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की। वार्डन की लापरवाही उजागर होने पर कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
बछरावां थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रैन आवासीय है। यहां पर करीब 250 छात्राएं शिक्षाग्रहण करती हैं। छात्रावास सहायक की बुधवार को जैकेट गायब हो गई तो छात्राओं को स्कूल से बाहर करके धूप में खड़ा करा दिया गया था। इस दौरान कई अभिभावक भी मौके पर आ गए। इस दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई थी। जैकेट न मिलने पर छात्राओं को नाश्ता, खाना और पानी नही दिया गया था। अभिभावक ने मनमानी को देखकर नाराज हो गए। डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी गई। काफी विवाद के बाद मामला शांत हुआ।
डीएम के आदेश पर गुरुवार को समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह मामले की जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बात करने के साथ ही स्टाफ से भी पूछताछ की। प्रथम दृष्टया वार्डन सुनीता सिंह की लापरवाही उजागर होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जवाब शुक्रवार तक देने का आदेश दिया गया है। वार्डन का जवाब आने के बाद डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मामले में डीएम आगे का निर्णय लेंगे।