{"_id":"5a1daf754f1c1b7a548bfed3","slug":"171511894901-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटका में पहले इंदिरा आवास अब दे दिया प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटका में पहले इंदिरा आवास अब दे दिया प्रधानमंत्री आवास
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले इंदिरा आवास अब दे दिया प्रधानमंत्री आवास
रायबरेली। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के मटका गांव में आवास देने में मनमानी की सारी हदों का पार कर दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच में पांच ऐसे अपात्र लाभार्थी मिले जिनके इंदिरा आवासों को तोड़वाकर प्रधानमंत्री आवास बनवा दिया गया। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद अपात्रों से वसूली के आदेश दिए गए हैं।
सलोन क्षेत्र के मटका गांव के लोगों ने जिलाधिकारी संजय खत्री से प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर डीआरडीए के तकनीकी अन्वेषक जेपी सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला किया गांव की बिटाना, शिवपती, मंगरे, मोहनलाल और बजरंगी को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। इन लाभार्थियों को पूर्व में इंदिरा आवास भी दिए गए थे लेकिन इंदिरा आवासों को गिरवाकर प्रधानमंत्री आवास बनवाया गया है। परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह ने बताया कि जांच में मामला उजागर होने के बाद अपात्रों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।