{"_id":"5a08901c4f1c1baf678bb1ac","slug":"171510510620-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास में मनमानी उजागर, जांच में मिले पात्र लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास में मनमानी उजागर, जांच में मिले पात्र लोग
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास में मनमानी उजागर, जांच में मिले पात्र लोग
रायबरेली। जिन गरीबोें को अपात्र दिखाकर प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य को सरेंडर कर दिया गया है, वे गरीब अब ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त के आदेश पर हुई जांच में पात्र पाए गए हैं। सच्चाई सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बीडीओ सतांव की अध्यक्षता में गठित टीम ने चार गरीबों को पात्र मानकर सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी है। यही नहीं जिले के अन्य गांवों में भी पांच हजार से अधिक गरीबों को अपात्र घोषित करके जिले के लक्ष्य को सरेंडर कर दिया गया था।
शासन ने प्रधानमंत्री आवासों के सर्वाधित लक्ष्यों को सरेंडर करने वाली ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी भेजकर जांच कराई। जिले में भी ऊंचाहार ब्लॉक के अरखा और सतांव ब्लॉक के मरेहरू गांव में ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त अखिलेश कुमार ने जांच की। मनेहरू में लक्ष्य सरेंडर करने में लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने बीडीओ को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दे दिए। बीडीओ सतांव दिनेश कुमार मिश्रा व उनकी टीम ने एक-एक लाभार्थियों के घर पहुंचकर पड़ताल की तो चार ऐसे गरीब मिले जिन्हें प्रधानमंत्री आवास दिया जा सकता है, जबकि इन गरीबों को अपात्र दिखाकर पूर्व में लक्ष्य को सरेंडर कर दिया गया था। बीडीओ जांच पूरी कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं।
ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त के निर्देश पर मनेहरू गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रों की जांच की गई है। जांच में चार ऐसे लोग मिले हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास दिया जा सकता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। अधिकारी मामले में निर्णय लेंगे।-दिनेश कुमार मिश्रा, बीडीओ सतांव