फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नौकरी नहीं मिली तो खीरों थाने में तैनात होमगार्ड के बेटे ने की खुदकुशी

नौकरी नहीं मिली तो खीरों थाने में तैनात होमगार्ड के बेटे ने की खुदकुशी

Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नौकरी नहीं मिली तो खीरों थाने में तैनात होमगार्ड के बेटे ने की खुदकुशी
बीएससी पास बेरोजगार युवक ने दी जान
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। खीरों थाने में तैनात होमगार्ड के बेटे ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक नौकरी न मिलने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। हिंदूपुर मजरे पाहो निवासी और थाना खीरों में तैनात होमगार्ड महादेव के मुताबिक बेटा नंद कुमार (22) विगत वर्ष बीएससी किया था। 25 जून को वह लखनऊ में पुलिस में भर्ती में शामिल हुआ। शारीरिक दक्षता में पास होने के बाद भी वह भर्ती नहीं हो पाया। इससे वह तनावग्रस्त रहता था। नंद कुमार गांव के किनारे बने मकान में अपनी दादी मेड़ा देवी के साथ रहता था। पिता का कहना है कि वह घर खाना खाने नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसे बुलाने गए। घर के अंदर उसका शव छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। होमगार्ड महादेव ने घटना की सूचना खीरों पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मृतक की जेब से सुसाइट नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत क ा दोषी उसके परिवार वाले नहीं हैं। नौकरी न मिलने के कारण जान दे रहा हूं। इस घटना से मृतक के पिता महादेव, मां विशुन देई, भाई सरवन, शिव कुमार, विजय व बूढ़ी दादी मेड़ा के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ संजय सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed